मर जाएगी कविता
कविता
मर जाएगी
अगर
उसे
तकलीफ न दो
लेकर के
गिरफ्त में, तोड़ना होगा
उसका दर्प सरेआम
फिर दिखेगा
क्या करती है वह।
..........
(मूल स्पेनिश से यह सुन्दर अनुवाद श्रीकांत का है. श्रीकांत को नई बात की ओर से स्नेहिल बधाई कि उनकी एक अच्छी कहानी “धरती के भीतर दिन रात खालीपन से भरा एक आसमान रहता था” नया ज्ञानोदय के जून अंक में प्रकाशित हुई है. नया ज्ञानोदय पत्रिका को इस लिंक http://jnanpith.net/ पर जाकर डाऊनलोड किया जा सकता है.)
Showing posts with label निकानोर पार्रा. Show all posts
Showing posts with label निकानोर पार्रा. Show all posts
Saturday, June 5, 2010
Thursday, March 11, 2010
निकानोर पार्रा की एक और कविता - पहले सबकुछ भला दीखता था
पहले सबकुछ भला दीखता था
अब सब बुरा लगता है
छोटी घंटी वाला पुराना टेलीफोन
आविष्कार की कुतूहल भरी खुशियां देने को
काफी होता था
एक आराम कुर्सी - कोई भी चीज
इतवार की सुबहों में
मैं जाता था पारसी बाजार
और लौटता था एक दीवार घड़ी के साथ
-या कह लें कि घड़ी के बक्से के साथ -
और मकड़ी के जाले सरीखा
जर्जर सा विक्तोर्ला (फोनोग्राम) लेकर
अपने छोटे से 'रानी के घरौंदे' में
जहां मेरा इंतजार करता था वह छोटा बच्चा
और उसकी वयस्क मां, वहां की
खुशियों के थे वे दिन
या कम से कम रातें बिना तकलीफ की।
श्रीकांत का अनुवाद
अब सब बुरा लगता है
छोटी घंटी वाला पुराना टेलीफोन
आविष्कार की कुतूहल भरी खुशियां देने को
काफी होता था
एक आराम कुर्सी - कोई भी चीज
इतवार की सुबहों में
मैं जाता था पारसी बाजार
और लौटता था एक दीवार घड़ी के साथ
-या कह लें कि घड़ी के बक्से के साथ -
और मकड़ी के जाले सरीखा
जर्जर सा विक्तोर्ला (फोनोग्राम) लेकर
अपने छोटे से 'रानी के घरौंदे' में
जहां मेरा इंतजार करता था वह छोटा बच्चा
और उसकी वयस्क मां, वहां की
खुशियों के थे वे दिन
या कम से कम रातें बिना तकलीफ की।
श्रीकांत का अनुवाद
Thursday, February 11, 2010
निकानोर पार्रा की कविता: एक अजनबी के लिए खत
जब गुजर जाएंगे साल,साल जब गुजर जाएंगे और
हवा बना चुकी होगी एक दरार
मेरे और तुम्हारे दिलों के बीच;
जब गुजर जाएंगे साल और रह जाउंगा मैं
सिर्फ एक आदमी जिसने मोहब्बत की,
एक नाचीज जो एक पल के लिए
तुम्हारे होटों का कैदी रहा,
बागों में चलकर थक चुका एक बेचारा इंसान मैं,
पर कहां होगी तुम?
ओ, मेरे चुंबनों से रची बसी मेरी गुड़िया!
तुम कहां होगी?
निकानोर पार्रा। कविता के बंधे अनुशासन से इत्तेफाक नहीं रखने वाले और खुद को अकवि कहने वाले स्पैनिश भाषा के महान कवि। चिली के 'सान फाबियान दे आलीसियो' में 5 सितंबर 1914 को जन्में। कवि, अकवि और रूसी कविताओं के अनुवादक होने के साथ साथ गणितज्ञ भी। फनकारों की भरमार वाले परिवार से बावस्तगी। पाब्लो नेरुदा जिन दिनों कविता का सारा आकाश समेंटे हुए थे उन कठिन दिनों में निकानोर ने कविता की अपनी विशिष्ट राह बनाई।
श्रीकांत का अनुवाद। जल्द ही श्रीकांत लोर्का की कवितायें लेकर आ रहे हैं!!
Subscribe to:
Posts (Atom)