Showing posts with label निरूपमा. Show all posts
Showing posts with label निरूपमा. Show all posts

Friday, May 7, 2010

निजार कब्बानी की कविता जो वर्षों पहले निरूपमा के लिए ही लिखी थी

पारिवारिक तानाशाही का शिकार बन चुकी निरूपमा ने अपनी मृत्यु के बाद एक बड़ा काम किया है. विभाजक रेखा खींची है: ढोगियो और पाखंडियों को इतनी आसानी से मंच पर कभी नहीं देखा गया जो उस परिवार के सुख चैन के लिए हो-हल्ला मचा रहे है जिसने, अगर रिश्वतखोरो और दबाव बना कर जीने वालो के लिए उपयुक्त इस समय के सारे तर्कों को मान लें, निरूपमा को कम से कम आत्महत्या करने पर मजबूर किया ही किया. अपनी कुंठित उम्र जी चुके लोग ब्लॉग की दुनिया में नैतिक शुचिता पर गंध मचाये हुए हैं. अकुंठ और युवा पीढी के लिए निहायत ही गैर जरूरी प्रवचनों का परनाला बहा रहे हैं. ऐसे जले समय में महान कवि निजार कब्बानी की यह कविता, सालो पहले लिखी जा चुकी थी पर, अपने होने का कोई मतलब पाने के लिए शायद निरुपमा का इन्तजार कर रही थी. इस कविता को ढूढने और इसके अनुवाद का संयुक्त काम पूजा सिंह का है.

क्रुद्ध पीढ़ी चाहिए

हम एक गुस्सैल पीढी चाहते हैं
हम चाहते हैं ऐसी पीढी जो क्षितिज का निर्माण करेगी
जो इतिहास को उसकी जड़ो से खोद निकाले
गहराई में दबे विचारों को बाहर निकाले
हम चाहते हैं ऐसी भावी पीढी
जो विविधताओं से भरपूर हो
जो गलतियों को क्षमा ना करे
जो झुके नहीं
पाखंड से जिसका पाला तक ना पड़ा हो
हम चाहते हैं एक ऐसी पीढी
जिसमें हों नेतृत्व करने वाले
असाधारण लोग

एक ही पर अनदेखी और अनजानी राह के साथी.

कर्तव्यनिष्ठ और जुझारू पत्रकार स्वर्गीय सुश्री निरूपमा की निर्मम ह्त्या ने लोगो को गहरे तक विचलित किया है. मेरे बॉस की पत्नी जिनका इन बातो से कोई एक ज़रा लेना देना भी नहीं है, जब उन्होंने इसके बारे में सुना तबसे कई बार पूछ चुकीं है, दोस्तों की साझा प्रतिक्रियाये इसका गवाह है. पर अब तक कोई राह नहीं दिख रही है. जो कातिल और दुर्भाग्य से ताकतवर लोग है उनके पास पैसा है, जाति की एकजुटता है, तंत्र का साथ है, संभव हुआ तो रिश्वत के आधार पर चिकित्सको से बयान बदलवाने का दम है पर जो हमलोग है इनके पास कोई राह नहीं दिख रही है. हमने पिटीशन पर दस्तखत किये पर आगे क्या है, इसका कोई अता पता नहीं है.

पर राह की तलाश में ऐसे अनेक लोग लगे है. इन्ही में से एक संदीप है..जो सम्बंधित लोगो से संपर्क में है और अपनी बात उन्होंने यहाँ तथा इस प्रकार रखी है.